{"_id":"5bba487b867a5567f6689cf4","slug":"81538934907-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फल्टनियां गांव के रास्ते में मिली एक्सपायरी दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फल्टनियां गांव के रास्ते में मिली एक्सपायरी दवाएं
Updated Sun, 07 Oct 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। फल्टनियां गांव को जाने वाले रास्ते पर अज्ञात द्वारा एक्सपायरी दवाएं फेंके जाने से ग्रामीणों में गुस्सा है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से मामले की जांच करने की मांग की है।
फल्टनियां गांव के ग्रामीणों ने बताया कि गांव को जाने वाले रास्ते पर किसी ने एक्सपायरी दवाएं फेंक दी। ग्रामीणों ने आशंका जाहिर की है कि यह किसी केमिस्ट, सरकारी दवाओं का कोटा हो सकता है जो कि एक्सपायर होने के कारण गांव के रास्ते में फेंक दिया गया। ग्रामीण हरीश पाठक, रमेश पाठक ने बताया कि फेंकी गई दवाओं में कांच की शीशी भी हैं जो कि टूट कर ग्रामीणों के लिए खतरा बन सकती है। ग्रामीण दिनेश जोशी, प्रकाश चंद्र जोशी, सुरेंद्र जोशी, नंदाबल्लभ जोशी, जगदीश जोशी, पूरन चंद्र जोशी, मोहन राम, पूरन राम, सरस्वती देवी, निर्मला आदि ने जांच की मांग की है।
रास्ते में फेंकी गई दवाएं सरकारी नहीं होंगी। किसी केमिस्ट की दुकान की एक्सपायरी दवाएं हो सकती हैं। सरकारी दवाओं में बैच नंबर के साथ ही उत्तराखंड सरकार की पहचान भी होती है। दवाएं किसने फेंकी हैं यह जांच के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
- डॉ. जेसी मंडल, सीएमओ बागेश्वर।