{"_id":"5bb7b3de867a5535211539cb","slug":"81538765790-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काफलीगैर कस्बे में सफाई के कोई इंतजाम नहीं, व्यापारी नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काफलीगैर कस्बे में सफाई के कोई इंतजाम नहीं, व्यापारी नाराज
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले के काफलीगैर कस्बे में कूड़ा निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं है। इससे सड़कों पर बेतरतीब तरीके से कूड़ा बिखरा रहता है। व्यापारियों ने बताया कि कई बार सूचना देने के बाद भी कोई उपाय नहीं किए जा रहे हैं। व्यापारियों ने कूड़ा निस्तारण की ठोस व्यवस्था करने की मांग की है।
काफलीगैर कस्बे में कूड़ा निस्तारण के उपाय नहीं होने से कूड़ा सड़कों और दुकानों के आस पास ही फैला रहता है। समय-समय पर व्यापारी खुद ही अभियान चलाकर कूड़ा निस्तारित करते हैं। क्षेत्र के युवा रोहित गोस्वामी के नेतृत्व में नव युवक मंगल दल मटेला सहित अन्य साथियों द्वारा काफलीगैर को स्वच्छ बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
युवाओं ने बताया कि जल्द ही कस्बे में सफाई अभियान भी संचालित होगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि कूड़ा निस्तारण की मांग को लेकर कई बार जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपाल सिंह रौतेला ने बताया कि कूड़ा निस्तारण के लिए विधायक चंदन राम दास से बात हुई है। प्रत्येक व्यापारी को कूड़ा दान मुहैया कराने, शौचालय बनाने के लिए वार्ता हुई है।