{"_id":"5ba929ba867a557eb167640a","slug":"81537812922-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपक के प्रदर्शन से झूमे बागेश्वर के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपक के प्रदर्शन से झूमे बागेश्वर के लोग
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तराखंड और नागालैंड के बीच हुए मैच में बागेश्वर के दीपक प्रदर्शन से बागेश्वर झूम उठे। पूरे मैच के दौरान बागेश्वर में दीपक के परिजन और क्रिकेट प्रशंसक दिनभर टीवी से चिपके रहे।
सोमवार को विजय हजारे ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तराखंड और नागालैंड के बीच मुकाबले में बागेश्वर के क्रिकेटर दीपक धपोला ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने विपक्षी टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों समेत शुरूआती तीन विकेट झटके। दीपक ने नागालैंड के सलामी बल्लेबाज एन लोचब को 24 जबकि दूसरे सलामी एस रूपेरो को शून्य के व्यक्तिगत स्कोर पर पैवेलियन वापस भेजा। इसके बाद तीसरे क्रम के बल्लेबाज केबी पाल को सात रन के स्कोर पर वापस भेजा। दीपक ने बल्लेबाज आई लेंपर को दो रन के स्कोर पर आउट कर विकेटों की संख्या चार पहुंचाई।
मैच के दौरान सुबह से लेकर शाम तक बागेश्वर में दीपक के परिजन और क्रिकेट प्रशंसक टीवी से चिपके रहे। उन्होंने दीपक के हर विकेट पर जमकर जश्न मनाया। दीपक के प्रदर्शन पर मंडलसेरा स्थित घर पर मां बीडीसी सदस्य नीमा धपोला को बधाई देने बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी पहुंचे। लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया। इस दौरान पंकज रौतेला, बबीता कोरंगा, पुष्पा जोशी, तनुजा रावत, नीमा बिष्ट, नीतू रावल आदि थे। मैच के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने से कई प्रशंसकों ने स्मार्ट फोन पर मैच का मजा लिया।