फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   मलबा न हटने से हांफ रही है कपकोट की लाइफलाइन

मलबा न हटने से हांफ रही है कपकोट की लाइफलाइन

Thu, 20 Sep 2018 11:35 PM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
मलबा न हटने से हांफ रही है कपकोट की लाइफलाइन
कपकोट (बागेश्वर)। बरसात का मलबा न हटाए जाने से कपकोट की लाइफ लाइन कही जाने वाली पिंडारी सड़क हांफ रही है। हरसीला समेत अनेक स्थानों पर मलबा भरा पड़ा है। चालकों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। सड़क के कई हिस्सों में बड़े-बड़े गड्ढे होने से सड़क पर दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन


बरसात में बागेश्वर-पिंडारी सड़क के हरसीला, गोलना, ओलिंग, रातब्यांण, खटगड़ा और असों आदि स्थानों पर भारी मात्रा में मलबा आ गया था। लोनिवि ने सड़क पर यातायात तो शुरू किया लेकिन मलबा पूरी तरह न हटने के कारण वहां सड़क काफी संकरी हो गई है। पहाड़ी पर चिपके बड़े-बड़े पत्थर कभी भी सड़क पर गिर सकते हैं। सड़क के कई हिस्सों में डामर उखड़ने से उसमें बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन


खस्ताहाल सड़क में दुर्घटना की आशंका बनी है। लोगों ने जिला प्रशासन, लोनिवी से सड़क की जल्द मरम्मत करने की मांग की है। मांग करने वालों में व्यापार मंडल कपकोट के अध्यक्ष तारा कपकोटी, सचिव हेम कपकोटी, कोषाध्यक्ष नवीन उपाध्याय, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद ऐठानी, नगर अध्यक्ष प्रकाश कांडपाल आदि शामिल हैं। इधर लोनिवि के अभियंताओं ने बताया कि सड़क में चौड़ीकरण का काम होना है। जल्दी ही सड़क ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed