{"_id":"5b3679e84f1c1bf16e8ba7ce","slug":"81530296808-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैलेंट शो में प्रतिभाओं ने मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैलेंट शो में प्रतिभाओं ने मचाया धमाल
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। साहस संगीत विद्यालय के टैलेंट शो में जिले की प्रतिभाओं ने धमाल मचाया। प्रतिभाओं की प्रस्तुति ने दर्शकों की खूब वाहवाही और तालियां बटोरी। टैलेंट शो के अव्वल प्रतिभागियों को विद्यालय प्रतिभा प्रदर्शन के बड़े प्लेटफॉर्म मुहैया कराएगा।
शुक्रवार को नगर के एक बैंकट हॉल में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी और विशिष्ट अतिथि निवर्तमान नपा अध्यक्ष गीता रावल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शो के दौरान जूनियर और सीनियर वर्ग में नृत्य और गायन के मुकाबले हुए। बदायूं के अंतरराष्ट्रीय सितार वादक मुजतबा हसन, लखनऊ की नृत्यांगना रेनू सिंह और बरेली के संगीतकार विक्की गंगवार बतौर निर्णायक रहे। शो का स्थानीय केबिल नेटवर्क पर प्रसारण भी किया गया। विद्यालय के अध्यक्ष लक्ष्मण गौतम ने बताया कि अव्वल प्रतिभागियों को भविष्य में बड़े शहरों में प्रतिभा प्रदर्शन का मंच मुहैया कराया जाएगा। इस दौरान बसंत कुमार, ललित फर्सवाण, रेखा खेतवाल, सुनीता टम्टा, रणजीत अधिकारी, महेश कांडपाल, सुनील कुमार, मनोज कुमार, सुरेश लाल, भाष्कर तिवारी, महेश कांडपाल आदि थे।
ये प्रतिभागी रहे अव्वल
नृत्य
जूनियर वर्ग
अमन कुमार (प्रथम), सूरज पांडेय (द्वितीय), नेहा गढ़िया (तृतीय)
सीनियर वर्ग
राकेश जोशी (प्रथम), हिमांशी देव (द्वितीय), कुमारी नीतू (तृतीय)
गायन
जूनियर वर्ग
विशाल कार्की (प्रथम), आयुषि हरड़िया (द्वितीय), दीपांशु गुरुरानी (तृतीय)
सीनियर वर्ग में
ज्योति मलड़ा (प्रथम), राकेेश जोशी (द्वितीय), अंकित गौतम (तृतीय)
फोटो 29 बीजीएस 09, 10 पी