{"_id":"5b27ee594f1c1bb36e8b885d","slug":"81529343577-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामा और धूर के टावरों से नियमित नहीं आ रहे सिंगनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामा और धूर के टावरों से नियमित नहीं आ रहे सिंगनल
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। विचल्ला दानपुर के शामा, पिंडर घाटी के धूर स्थित मोबाइल फोन टावरों से नियमित सिग्नल नहीं आ रहे हैं। आपदा प्रभावित इन दोनों क्षेत्रों की संचार सेवा ठीक से काम नहीं करने से लोगों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
फोन करने के लिए लोगों को धार-गाड़ नापने पड़ रहे हैं। संवेदनशील इलाकों की लचर संचार सेवा आपदा के समय भारी पड़ सकती है। ग्रामीणों ने बीएसएनएल के अभियंताओं से संचार सेवा शीघ्र दुरुस्त करने को कहा है।
विचल्ला दानपुर और मल्ला दानपुर पिंडर घाटी के उच्च हिमालयी क्षेत्र के अंतरगत आते हैं। इन क्षेत्रों की संचार सुविधा के लिए शामा और धूर में मोबाइल फोन टावर खड़े हैं। टावरों से गत 15 दिन से नियमित सिगनल नहीं आ रहे हैं। सिगनल के लिए लोगों को एक किमी की खड़ी चढ़ाई तक नापनी पड़ रही है।
विज्ञापन
मालूम हो कि यह दोनों क्षेत्र के आपदा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील हैं। इस लिहाज से यहां संचार सेवा दुरुस्त होना जरूरी है। लोगों ने यहां बेहतर संचार सुविधा की मांग की है। मांग करने वालों में प्रधान किशन सिंह दानू कुंवारी, जमन सिंह दानू किलपारा, पूर्व कनिष्ट ब्लॉक उप प्रमुख हुकुम सिंह दानू, पूर्व बीडीसी सदस्य नरेंद्र कोरंगा, सामाजिक कार्यकर्ता केदार कोरंगा आदि शामिल हैं।