{"_id":"5b05ac164f1c1bde408b75d2","slug":"81527098390-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य पर्यटक स्थलों को पर्यटन सर्किट से जोड़ा जाएगा: कोश्यारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य पर्यटक स्थलों को पर्यटन सर्किट से जोड़ा जाएगा: कोश्यारी
Updated Wed, 23 May 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
कौसानी (बागेश्वर)। राज्य में पर्यटन की काफी संभावनाएं हैं। प्रदेश के मुख्य पर्यटक स्थलों को पर्यटन सर्किट से जोड़ा जाएगा। यह बात याचिका समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कही।
बुधवार को अपने भ्रमण कार्यक्रम के तहत सांसद जीतेंद्र चौधरी, डॉ. के गोपालन, छेदीलाल पासवान और दिनेश त्रिवेदी के साथ कौसानी पहुंचे पूर्व सीएम कोश्यारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। स्वास्थ्य सुविधा आज सबसे प्रमुख जरूरतों में शामिल है। प्रधानमंत्री की आयुष्मान योजना का देश के करोड़ों लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री की मुद्रा योजना को लाभकारी बताया। कहा कि देश में हो रहे विकास कार्यों को देखकर विपक्ष हताश हो गया है। इसी हताशा में कांग्रेस द्वारा आरएसएस के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरएसएस के खिलाफ बोलने वालों को हमेशा मुंह की खानी पड़ी है।
उन्होंने अन्य सांसदों के साथ सुमित्रानंदन पंत वीथिका, अनाशक्ति आश्रम का भ्रमण किया। उन्होंने वन्य क्षेत्र में आग लगने की घटनाओं पर चिंता जताई और कहा कि वनों को बचाने के लिए गंभीर प्रयासों की जरूरत है। डीएम रंजना राजगुरु ने जनपद में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान गरुड़ के एसडीएम सुंदर सिंह, भाजपा महामंत्री शिव सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।