{"_id":"5af885634f1c1b894c8b4752","slug":"81526236515-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी जारी रही एनएसयूआई के छात्र नेताओं की भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी जारी रही एनएसयूआई के छात्र नेताओं की भूख हड़ताल
Updated Mon, 14 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा आए दिन बनाए जा रहे नए नियमों, अंकतालिकाओं में गड़बड़ी सहित तमाम मामलों को लेकर एनएसयूआई का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा।
कॉलेज परिसर में छात्रसंघ कोषाध्यक्ष चंदोला और नवीन गढ़िया दूसरे दिन भी आमरण अनशन पर डटे रहे। सेहत में गिरावट के बावजूद दोनों छात्र नेताओं ने मांगें पूरी नहीं होने तक भूख हड़ताल पर डटे रहने का ऐलान किया। कहा कि कुविवि में आए दिन नियम बदले जा रहे हैं। छात्र-छात्राओं की अंकतालिकाओं में गड़बड़ी को विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा ठीक नहीं किया जा रहा है। इससे उनका भविष्य अंधकारमय हो रहा है। भूख हड़ताल के समर्थन में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार, ललित गोस्वामी, हिमांशु चंदोला, रोहित कुमार, मनोज, गणेश कुमार आदि ने धरना दिया।