{"_id":"5a7b33294f1c1b9f268b8ce6","slug":"81518023465-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजय, खिलेश व गीतांजलि ने जीती क्विज प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजय, खिलेश व गीतांजलि ने जीती क्विज प्रतियोगिता
Updated Wed, 07 Feb 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण समिति की ओर से जेएसएम स्मारक राइंका कांडा में कुष्ठ निवारण कार्यक्रम के तहत जागरूकता रैली निकाली। विद्यार्थियों ओं ने रैली के माध्यम से लोगों को कुष्ठ रोग के लक्षण और उपचार की जानकारी दी। इस अवसर पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता में अजय कुमार पहले, खिलेश जोशी दूसरे और गीतांजलि तिवारी तीसरे स्थान पर रही।
रैली को प्रधानाचार्य शिव प्रसाद आर्या ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यार्थियों ने कांडा बाजार में घूमकर नारे और स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इससे पूर्व स्कूल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डॉ. हरीश पोखरिया ने बच्चों को कुष्ठ रोग के लक्षण और निदान की जानकारी दी। कार्यक्रम में सुपरवाइजर प्रेमचंद्र सनवाल आदि थे।