{"_id":"59bfffbf4f1c1b2e688b556e","slug":"81505755071-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुनियादी सेवाओं में भ्रष्टाचार बेहद चिंतनीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुनियादी सेवाओं में भ्रष्टाचार बेहद चिंतनीय
Updated Mon, 18 Sep 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। रेमन मैग्सायसाय पुरस्कार से सम्मानित आईएफएस अधिकारी संजीव चतुर्वेदी ने कहा कि बुनियादी सेवाओं में भ्रष्टाचार का होना चिंतनीय है। स्वास्थ्य और पेयजल जैसी जरूरी सेवाएं भी भ्रष्टाचार की चपेट में हैं। भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए लोगों को जागरूक होकर मजबूती से आगे आना होगा।
सोमवार को अमर उजाला के साथ खास बातचीत में आईएफएस अधिकारी ने कहा कि बुनियादी सुविधाओं को भ्रष्टाचार से दूर रखा जाए, इसके जमीनी स्तर पर कार्य कर रही संस्थाओं को प्रोत्साहित करने की जरूरत है। हालांकि कई संस्थाएं अच्छा काम भी कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि इजरायल और जापान जैसे देशों ने प्राकृतिक संसाधनों की कमी के बावजूद आज भी इतनी प्रगति की है। वहां के नागरिकों का आत्मबल और देश के प्रति समर्पण की भावना इस तरक्की के पीछे मुख्य रूप से शामिल है। लोगों को राष्ट्र की प्रगति के लिए सोचने की जरूरत है।
विज्ञापन
हर चीज को आज राजनीतिक नजरिए से देखा जाता है, यह चिंतनीय है। यदि ऐसा ही चलता रहा तो देश के विकास की गति काफी धीमी पड़ जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ चीजें राजनीति से बाहर ही रखी जाएं तो अच्छा है।