फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   80 percent online booking cancell in Kausani's hotels

कौसानी के होटलों में 80 प्रतिशत ऑनलाइन बुकिंग कैंसिल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
80 percent online booking cancell in Kausani's hotels
बागेश्वर। कोरोना की दूसरी लहर से होटल कारोबार को तगड़ा झटका लगा है। पर्यटननगरी कौसानी के होटलों की 80 प्रतिशत से अधिक ऑनलाइन बुकिंग कैंसल हो गई है। कोरोना के चलते सख्ती से सैलानी यहां आने से कतराने लगे हैं। इस कारण होटलों में काम कर रहे करीब 400 कर्मचारियों पर भी बेरोजगारी की तलवार लटकने लगी है।
विज्ञापन

कोरोना के कारण पिछले वर्ष होटल कारोबार प्रभावित हुआ था। अधिकतर होटल क्वारंटीन सेंटर बनाए गए थे। कोरोना संक्रमण कम होने के बाद होटलों को मुक्त कर दिया गया था। इस साल होटल कारोबारियों को बेहतर व्यापार की उम्मीद थी। अप्रैल और मई की ऑनलाइन बुकिंग भी हो चुकी थी, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के चलते सैलानियों के लिए शासन से गाइडलाइन जारी हो गई। इसके अनुसार सैलानियों को अपने साथ कोरोना नेगेटिव की रिपोर्ट लेकर आनी है। कई सैलानी बिना रिपोर्ट के आने पर जांच केंद्रों से लौटाए जा रहे हैं। इसका बुरा असर पर्यटन कारोबार पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

कौसानी में छोटे-बड़े मिलाकर 38 होटल और चार गेस्ट हाउस हैं। इनकी आमदनी पर्यटकों के आने से ही होती है। अप्रैल से जून तक चलने वाले टूरिस्ट सीजन से ही होटलों के रखरखाव और कर्मचारियों का वेतन आदि का प्रबंध होता है। एकाएक सैलानियों की आवाजाही पर लगी रोक के बाद से होटल कारोबारी सकते में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कौसानी आने वाले पर्यटकों को कई जगह जांच के नाम पर रोका जा रहा है। कुछ लोगों को रास्ते से लौटा दिया जा रहा है। सरकार को सैलानियों के लिए अलग से गाइडलाइन बनानी चाहिए। सैलानियों की भी कौसानी में बने जांच केंद्र में कोरोना जांच कराई जा सकती है। सरकार को पर्यटन व्यवसाय को बचाने के लिए गंभीरता से सोचना होगा, तभी होटल कारोबार बचेगा।
- बबलू नेगी, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष बागेश्वर।
सरकार की नीति के चलते कौसानी के होटल कारोबार को नुकसान हो रहा है। बाहर से आने वाले सैलानियों का स्वागत करने की बजाय कई जगह जांच के नाम पर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। नेगेटिव रिपोर्ट दिखाने के लिए भी उन्हें घंटों इंतजार करवाया जा रहा है। कौसानी आने वालों की जांच यहीं आकर की जानी चाहिए। ताकि सैलानी बिना किसी परेशानी के यहां आ सकें।

- थ्रीश कपूर, प्रबंधक होटल बुरांश, कौसानी
गेस्ट हाउसों में भी कोरोना के चलते ऑनलाइन बुकिंग कैंसल हो रही है। रोजाना दो से चार सैलानी ऑनलाइन बुकिंग कैंसल करा रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से लगातार बुकिंग कैंसल कराने का सिलसिला चल रहा है। नई बुकिंग भी नहीं आ रही है। अप्रैल की आधी से अधिक बुकिंग कैंसल हो गई है। मई की अभी ऑनलाइन बुकिंग शुरू नहीं की गई है।
- देवेंद्र चंदोला, प्रबंधक पर्यटक आवास गृह, कौसानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed