{"_id":"5f9eb09b8ebc3e9bc1049d1c","slug":"8-hours-power-supply-in-190-villages-of-kanda-region-stalled-bageshwar-news-hld4025713163","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांडा क्षेत्र के 190 गांवों में 8 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांडा क्षेत्र के 190 गांवों में 8 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही
विज्ञापन
symbollic
बागेश्वर। रोशनी के पर्व दिवाली में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली सुविधा देने के लिए यूपीसीएल लाइन के पास से गुजर रहे पेड़ों की छंटनी का कार्य कर रहा है। जिसके चलते कांडा क्षेत्र के 190 गांवों में 8 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। सोमवार को धपोलासेरा में पेड़ों की छंटनी के चलते क्षेत्र के करीब 25 गांवों में बिजली कटौती रहेगी।
रविवार को बागेश्वर से कांडा-विजयपुर जाने वाली 33 हजार केवी लाइन पर ऐ आ रहीं पेड़ों की टहनियों की छंटनी के चलते सुबह करीब नौ बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इस दौरान कांडा क्षेत्र के बनलेख, विजयपुर, धरमघर, महरूड़ी, सेरी भनतोला, पातल, रावतसेरा, सनीउडियार, ढांगा, खतीगांव, भैंसूड़ी, टकनार, गोंखुरी, सिमगढ़ी, घिंघारतोला, कमेड़ी देवी, रीमा, स्यांकोट, मोहाली, पचार, बास्ती, सनगाड़, बीसा, उडियार, जारती समेत करीब 190 गांव प्रभावित रहे। यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता भास्कर पांडे ने बताया कि दिवाली के पर्व को देखते हुए बिजली लाइनों को दुरुस्त किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि सोमवार को धापोलासेरा लाइन को सुधारा जाएगा। जिसके चलते पोखरी, कभाटा, रावतसेरा, भंदरीगांव, खातीगांव, खंतोली, सानीउडियार समेत 25 गांवों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। वहीं, बागेश्वर नगर क्षेत्र में करीब डेढ़ घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। यूपीसीएल के अनुसार सुबह साढ़े दस बजे ग्रिड फेल हो गया था। संवाद