फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   7th economic cencus started in bageshwar

बागेश्वर में सातवीं आर्थिक गणना शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
7th economic cencus started in bageshwar
बागेश्वर में सातवीं आर्थिक गणना का शुभारंभ करतीं डीएम रंजना राजगुरु। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले में सातवीं आर्थिक गणना मंगलवार से शुरू हो गई है। जिला कार्यालय सभागार में डीएम रंजना राजगुरू ने इसका शुभारंभ किया। कहा कि आर्थिक गणना देश की भौगोलिक सीमाओं में स्थित उद्यमों की संपूर्ण गणना है। इसका मुख्य उद्देश्य अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान करने वाले कार्मिकों एवं आदि की विस्तृत सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार करना है। इसका इस्तेमाल भविष्य में नीति आयोग एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए किया जा सकेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह कार्य सीएससी के माध्यम से किया जा रहा है। इसके तहत प्रगणक घर-घर जाकर सर्वे करेगा। पहले चरण में यह काम जिले के शहरी क्षेत्रों में किया जाएगा, जिसमें नगरपालिका बागेश्वर के 11 वार्ड एवं कपकोट नगर पंचायत के सात वार्ड शामिल होंगे। पर्यवेक्षक लेवल एक एवं पर्यवेक्षक लेवल दो की पुष्टि के बाद ही प्रगणक की आर्थिक गणना रिपोर्ट के डाटा को मेन सर्वर में भेजा जायेगा।
विज्ञापन

सीएससी के डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश सिंह भौर्याल एवं सांख्यिकीय अधिकारी अल्मोड़ा हेमंत कुमार खानी ने स्लाइड शो के माध्यम से आर्थिक गणना की जानकारी दी। सीएससी के जिला प्रभारी राकेश के मोबाइल फोन नंबर 9457646252 सेभी अधिक जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां सीडीओ एसएसएस पांगती, सहायक निबंधक सहकारिता एसएस मर्तोलिया, ईओ नगर पालिका राजदेव जायसी, सीएससी कर्मचारी कमलेश कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी देवेंद्र नाथ गोस्वामी, डीपीआरओ रामपाल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed