{"_id":"5c72e57fbdec22739c3ff338","slug":"71551033727-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 किलो लहन व पांच लीटर कच्ची शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 किलो लहन व पांच लीटर कच्ची शराब बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। हरिद्वार में जहरीली शराब से लोगों की मौत के बाद हरकत में आए आबकारी विभाग ने जिले के ग्राम सिमगड़ी के जंगल से 60 किलो लाहन व पांच लीटर कच्ची शराब बरामद की है। विभाग की टीम ने बरामद लाहन व शराब नष्ट की है।
आबकारी विभाग के मुताबिक जिले के कुछ स्थानों में कच्ची शराब बनाने की सूचना मिली थी। मुखबिर की सूचना के आधार पर सिमगड़ी गांव में कच्ची शराब बनाने के धंधे व बेचे जाने की सूचना थी। सूचना के आधार पर आबकारी निरीक्षक गोविंद सिंह मेहता, सिपाही माधो राम, पीआरडी जवान राजेंद्र भोटिया, कैलाश चंद्र व सुनील कुमार की टीम ने गांव में छापा मारा। आबकारी विभाग को गांव में तो कुछ नहीं मिला। गांव के पास के जंगल में टीम ने 60 किलो लाहन व पांच लीटर कच्ची शराब बरामद की। आबकारी विभाग यह पता लगाने का प्रयास कर रहा है कि बरामद माल किसका था। विभाग ने लाहन व कच्ची शराब नष्ट कर दी है। बताया कि जिले के कुछ और स्थानों पर कच्ची शराब बनाने की सूचना मिली है।