{"_id":"5c193195bdec2257245ff263","slug":"71545154965-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक सभा चुनावों की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता: बसंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक सभा चुनावों की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता: बसंत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। बसपा के लोकसभा कोआर्डिनेटर बसंत कुमार ने कहा है कि निकाय चुनाव में बसपा ने बेहतर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं सहित मतदाताओं ने बसपा को समर्थन दिया। अब कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनावों की तैयारियों के लिए जुटना होगा।
निकाय चुनाव की समीक्षा बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बसंत कुमार ने कहा कि पहली बार बसपा का सभासद प्रत्याशी जीता है। अध्यक्ष में भी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हार से मायूस होने की बजाय और मजबूती के साथ लोक सभा चुनावों की तैयारी में जुटने की अपील की। बैठक में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। इरफान खान को विस उपाध्यक्ष, पुष्पा देवी को नगर उपाध्यक्ष, शहाना बेगम नगर सचिव, विजय कुमार सचिव ग्रामीण, विवेक कुमार को नगर मीडिया प्रभारी, विजय टम्टा को खरही मंडल विस सचिव, हेमंत रौतेला को भाईचारा कमेटी का जिला उपाध्यक्ष, सुनील कुमार को मंडलसेरा बूथ प्रभारी नियुक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष किशन लाल विश्वकर्मा व संचालन नगर अध्यक्ष भाष्कर टम्टा ने किया। बैठक में राजेंद्र प्रसाद, प्रेम राम टम्टा, पूरन राम, मोहन राम, किशोर रौतेला, हेमंत रौतेला, धनी राम आदि थे।