{"_id":"5be1d2e8bdec22698c6e4b6b","slug":"71541526248-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली की खरीदारी ने रोकी शहर की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली की खरीदारी ने रोकी शहर की रफ्तार
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। दिवाली की खरीदारी के लिए उमड़े ग्राहकों के चलते दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस के जवान तैनात रहे, लेकिन हालात बेकाबू रहे। इससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मंगलवार को बाजार को देखते हुए गोमती पुल के समीप दोपहिया वाहनों की पार्किंग बनाई गई थी। इस कारण वाहनों की संख्या बढ़ जाने से यातायात को नियंत्रित करना चुनौती बना हुआ था। बड़े वाहनों के आने से घंटों जाम की स्थिति बनी रही। स्टेशन रोड, माल रोड, कांडा रोड में भी दिन भर जाम से निबटना पुलिस के लिए भारी पड़ रहा था। यातायात पुलिस ने बताया कि बाजार में खरीदारी के लिए आए लोगों के कारण दिन में कई बार जाम की स्थिति बनी। बड़े वाहनों को शहर के बाहर ही रोककर इसे नियंत्रित किया गया।