{"_id":"5b82ec2142c792463307779d","slug":"71535306785-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौनिहालों को जल्द मिलेगी विटामिन एक की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौनिहालों को जल्द मिलेगी विटामिन एक की खुराक
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में जल्द ही नौनिहालों को विटामिन ए की खुराक मिलनी शुरू हो जाएगी। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने इसकी आपूर्ति के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। सप्ताह भर के भीतर सभी स्वास्थ्य केंद्रों में विटामिन ए की खुराक की आपूर्ति हो जाएगी।
बागेश्वर जिले में नौनिहालों को विटामिन ए की खुराक नहीं दी जा रही है। गुजरे साल एक भी बच्चे को यह खुराक नहीं मिली। इससे नौनिहालों की सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं की इस बदहाल तस्वीर से संबंधित खबर अमर उजाला के 22 जुलाई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। इसके बाद क्षेत्रवासियों ने भी महकमे के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया जताई थी। उन्होंने तहसील दिवस के मौके पर महकमे और प्रशासन को अखबार की प्रति दिखाते हुए जवाब मांगा था। साथ ही इसकी आपूर्ति बहाल करने की मांग की थी।
तब प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को जल्द से जल्द आपूर्ति करने के निर्देश दिए। इसके बाद हरकत में आए विभाग ने विटामिन ए खुराक की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी। सीएमओ डॉ जेसी मंडल ने बताया कि विटामिन ए की खुराक की आपूर्ति के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर स्वास्थ्य केंद्रों में इसकी आपूर्ति कर दी जाएगी।