{"_id":"5b3283884f1c1bb36e8b9ee7","slug":"71530037128-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित होंगी राउमावि गोगिना की छात्राएं 16-18-44","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित होंगी राउमावि गोगिना की छात्राएं 16-18-44
Updated Tue, 26 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। इस बार की बोर्ड परीक्षाओं में राउमावि गोगिना का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। कीमू गांव की चार छात्राओं ने गत वर्ष की परिषदीय परीक्षा में अव्वल स्थान प्राप्त किया था। इस बार भी गांव की पांच छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। पंचायत प्रतिनिधियों ने स्कूल की टॉपर छात्रा समेत छह अन्य छात्र-छात्राओं को आगामी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर समारोहपूर्वक सम्मानित करने का फैसला लिया है।
परीक्षा देने वाले 18 बच्चों में सभी पास हुए हैं। कीमू गांव निवासी पांच छात्राओं का प्रदर्शन इस बार भी बेहतरीन रहा। प्रधानाचार्य मुकेेश सिंह धानिक ने बताया कि बीना रौतेला ने 87.4 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय टॉप किया जबकि कृष्णा राम ने 86.8, कमला टाकुली, दीपा रौतेला, हेमा दानू, सरिता ने 85.8 अंक हासिल किए।
कीमू गांव से राउमावि गोगिना की दूरी आठ किमी है। उबड़-खाबड़ पैदल रास्ते से होकर विद्यालय में आने-जाने में छात्राओं को कई परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। तमाम परेशानियों को दरकिनार कर परीक्षा में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाली इन छात्राओं ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया है बल्कि पूरा इलाका उनकी इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है। बीडीसी सदस्य जशपाल सिंह रौतेला, कीमू के प्रधान प्रकाश सिंह, एसएमसी अध्यक्ष दुर्गा टाकुली और पीटीए नारायण सिंह और धनी राम ने बच्चों सराहना की है।