{"_id":"5b2fd7f24f1c1bf56e8b9b53","slug":"71529862130-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागनाथ की नगरी का सुंदरीकरण होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागनाथ की नगरी का सुंदरीकरण होगा
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद प्रशासन को बागनाथ नगरी के सुंदरीकरण की सुध आई है। नगरी के सर्वे के साथ सुंदरीकरण का खाका तैयार कर लिया है। प्रशासन की मंशा साकार हुई तो पर्यटकों को बुनियादी सुविधा और सेवाओं की कमी नहीं खलेगी। स्थानीय निवासियों को भी इन बुनियादी सुविधाओं और सेवाओं का लाभ मिलेगा।
रविवार को प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने संबंधित विभागों के कार्मिकों के साथ बागनाथ नगरी का सर्वे किया। उन्होंने कलक्ट्रेट से लेकर नगर क्षेत्र, बागनाथ मंदिर, स्टेशन रोड, चंडिका मंदिर, नीलेश्वर मंदिर आदि पर्यटन स्थलों का दौरा किया। पर्यटन विकास की संभावनाओं को तलाशने के साथ ही कमियों का भी जायजा लिया। इसमें बुनियादी सुविधा और सेवाओं की कमी सामने आई। इस दौरान एडीएम राहुल गौतम, सीडीओ एसएस पांगती, एसडीएम एसएस राणा, नपा ईओ राजदेव जायसी, कोतवाल टीआर वर्मा आदि थे।
= प्रशासन की कार्ययोजना =
= कलक्ट्रेट के पास पार्क बनेगा
= योग ध्यान केंद्र बनाया जाएगा
= सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा
= महिला चेतना वन केंद्र बनेगा
= मंदिरों की आकर्षक सजावट होगी
= पर्यटन स्थलों पर आरामगाह बनेगा
= पर्यटन स्थलों का डिसप्ले बनेगा
महिलाओं को मिलेगी प्राइवेसी
बागेश्वर। अब तक बागनाथ की नगरी में धार्मिक पर्यटन के लिए आने वाली महिलाओं की प्राइवेसी की कोई व्यवस्था नहीं है। संगम में स्नान के दौरान उन्हें खुले में ही कपड़े बदलने पड़ते हैं। इससे महिलाओं के साथ ही परिजनों को भी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए प्रशासन ने संगम पर चेंजिंग रूम के निर्माण की योजना बनाई है। इसके बाद महिलाओं को अपनी निजता में दखल और खलल का अंदेशा नहीं रहेगा।
विज्ञापन
बच्चों को मिलेगा अदद पार्क
बागेश्वर। बागनाथ की नगरी में बच्चों के लिए पार्क का अभाव है। बच्चे अभी तक पार्क जैसी बुनियादी सुविधा के महरूम हैं लेकिन अब नौनिहालों की इच्छा पूरी होगी। प्रशासन कलक्ट्रेट के पास पार्क विकसित करेगा। इससे मनोरंजन और खेलकूद के लिए बच्चों को इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।
- पर्यटन विकास की जरूरत और बुनियादी कमियों को दूर करने का प्रयास शुरू हो गया है। बागनाथ नगरी के सुंदरीकरण का खाका तैयार कर लिया गया है। जल्द ही संबंधित विभागों के साथ बैठकर कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।
- राहुल गोयल, एडीएम, बागेश्वर