{"_id":"598dec7b4f1c1be3498b457c","slug":"71502473339-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घंटे ठप रही बीएसएनएल की मोबाइल फोन सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच घंटे ठप रही बीएसएनएल की मोबाइल फोन सेवा
Updated Fri, 11 Aug 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। बीएसएनएल की मोबाइल फोन सेवा शुक्रवार को पांच घंटे ठप रही। इंटरनेट सेवाओं के बंद रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इंटरनेट नहीं होने से बैंकों में लेनदेन का काम भी प्रभावित हुआ। इसके अलावा दिनभर बिजली की आंखमिचौली से भी लोग परेशान रहे।
ओएफसी केबल कटने से शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे बीएसएनएल की फोन सेवा ठप हो गई। मोबाइल फोन में सिग्नल नहीं आने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसका असर इंटरनेट सेवाओं पर भी पड़ा। इंटरनेट सेवाएं बंद होने से बैंकों में लेन-देन का काम भी प्रभावित हुआ। जिन बैंकों के पास वीसेट हैं, उनमें तो काम चलता रहा, लेकिन जो बैंक बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा पर निर्भर हैं, उनका काम पूरी तरह से ठप रहा। लेनदेन के लिए बैंकों में आए उपभोक्ताओं को निराश लौटना पड़ा।
शाम करीब चार बजे बाद सेवा बहाल होने पर बैंकों में लेनदेन का काम हुआ। इंटरनेट सेवाओं के फेल होने से एटीएम भी शोपीस बने रहे। इधर, संचार के साथ ही शुक्रवार को बिजली ने भी खूब रुलाया। दिन में बार-बार बिजली के आने-जाने से लोग परेशान रहे। शुक्रवार का दिन बेहद उमस भरा रहा। गर्मी में बिजली की आंखमिचौली से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। परेशान नगरवासियों ने विद्युत विभाग से बिजली कटौती बंद करने की मांग की है।