{"_id":"597233734f1c1b2e188b4694","slug":"71500656499-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असों, गोलूना और ओलिंग के हैंडपंप सूखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असों, गोलूना और ओलिंग के हैंडपंप सूखे
Updated Fri, 21 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। असों, गोलूना और ओलिंग गांव में लगे हैंडपंपों से पानी नहीं निकल रहा है। इस कारण क्षेत्र के लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। ग्रामीणों की कई बार की मांग के बावजूद हैंडपंपों को ठीक नहीं किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
जानकारी के अनुसार असों, गोलूना और ओलिंग गांव में लगे हैंडपंपों से लंबे समय से पानी नहीं निकल रहा है। हैंडपंपों के काम नहीं करने से लोगों को पीने के पानी के लिए कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। आसपास में पानी का स्रोत नहीं होने के कारण ग्रामीणों को मजबूरी में गधेरों का गंदा पानी इस्तेमाल करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जल संस्थान को हैंडपंप ठीक करने के लिए कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।
ग्रामीण प्रेम सिंह, जमन सिंह, त्रिलोक सिंह, कमला देवी, पुष्पा और मालती देवी आदि ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही हैंडपंप ठीक नहीं कराए गए तो आंदोलन किया जाएगा। इधर, जल संस्थान के ईई केएस खाती ने बताया कि संबंधित जेई से जानकारी लेकर आगे की कार्यवाही की जाएगी।