फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   कठपुड़ियाछीना विकासखंड की मांग को लेकर प्रदर्शन

कठपुड़ियाछीना विकासखंड की मांग को लेकर प्रदर्शन

Mon, 03 Jul 2017 10:27 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
कठपुड़ियाछीना विकासखंड की मांग को लेकर प्रदर्शन
बागेश्वर। कठपुड़ियाछीना को विकासखंड का दर्जा देने की मांग को लेकर जन संघर्ष समिति ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि जल्द ही कठपुड़ियाछीना को विकासखंड का दर्जा नहीं दिया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन



प्रदर्शन के दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि यह खरही, रीठागाड़ और धूराफाट क्षेत्र की चार न्याय पंचायतों की 49 ग्राम पंचायतें अविभाजित अल्मोड़ा जिले के समय ताकुला और भैंसियाछीना विकासखंडों में शामिल थीं। वर्ष 1997 में अल्मोड़ा जिले का विभाजन कर बागेश्वर जिले का गठन करने के बाद इन ग्राम पंचायतों को बागेश्वर से संबद्ध कर दिया गया।
विज्ञापन


तब से कठपुड़ियाछीना को विकासखंड का दर्जा देने की मांग को लेकर 1998 में आंदोलन किया गया था। तब क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के आश्वासन पर आंदोलन को स्थगित कर दिया गया था, लेकिन आज आश्वासन पर अमल नहीं हो सका है। जन संघर्ष समिति ने कहा कि विकासखंड नहीं बनने से क्षेत्र का विकास रुका हुआ है। प्रदर्शन करने वालों में नरेंद्र, ओमप्रकाश, भूपाल सिंह, पूरन सिंह, धरम सिंह, जानकी देवी सहित दर्जनों क्षेत्रवासी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed