फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   67 School Buildings Are in Damged

बागेश्वर के 67 स्कूल भवनों में खतरे के साये में पढ़ाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
67 School Buildings Are in Damged
बागेश्वर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय पेठी के भवन की क्षतिग्रस्त छत। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले में अधिकतर सरकारी स्कूल भवनों की दशा बेहद दयनीय है। जिले में 67 स्कूल जर्जर अवस्था में पहुंच गए हैं। इन स्कूल भवनों में खतरे के साये में पढ़ाई हो रही है।
विज्ञापन

जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत और नव निर्माण का प्रस्ताव शासन में लंबित है। बरसात से पहले स्कूल भवनों की मरम्मत और नव निर्माण के लिए बजट अवमुक्त होने की उम्मीद थी लेकिन यह उम्मीद भी धरी रह गई। हां, कुछ स्कूल भवनों की मरम्मत के लिए जिला योजना से अवश्य बजट आवंटन हुआ है।
विज्ञापन

जिले में स्कूल भवनों की दशा लंबे समय से खराब है। जर्जर स्कूल भवनों में सरकारी इंटर कॉलेज, हाईस्कूल और प्राथमिक स्कूल शामिल हैं। कपकोट ब्लॉक के दूरस्थ इलाके पेठी के प्राथमिक स्कूल भवन की छत पिछले दो साल से क्षतिग्रस्त पड़ी है। छत के लिंटर में दरारें आ गई हैं। पेठी के ग्राम प्रधान तारा सिंह देवली ने बताया कि दो साल से स्कूल भवन की मरम्मत की मांग की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसी ही कुछ हालत अन्य स्कूल भवनों की भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में शौचालयों की व्यवस्था लगभग ठीक है। सीईओ गजेंद्र सौन के अनुसार स्कूल भवनों की मरम्मत का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही स्कूल भवनों की मरम्मत और नव निर्माण कराया जाएगा।

सुमगढ़ हादसे में 18 स्कूली बच्चों की गई थी जान
बागेश्वर। 18 अगस्त 2010 का दिन जिले के लोग कभी नहीं भूल सकते। 18 स्कूली बच्चे स्कूल में ही जिंदा दफन हो गए थे। कपकोट ब्लॉक के सुमगढ़ में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में पहाड़ी में हुए भूस्खलन का मलबा घुस गया था। 18 बच्चे मलबे में दब गए थे। मृतकों में नौ बालक और नौ बालिकाएं शामिल थीं। हादसे की याद जेहन में आते ही आज भी लोग सिहर उठते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed