फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   कपकोट में रिकार्डतोड़ मतदान हुआ

कपकोट में रिकार्डतोड़ मतदान हुआ

Mon, 19 Nov 2018 12:28 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
कपकोट में रिकार्डतोड़ मतदान हुआ

विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट नगर पंचायत में रिकार्ड तोड़ 73.38 फीसदी मतदान हुआ। मतदान को लेकर क्षेत्रवासियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। पिछले चुनाव के मुकाबले 7.71 फीसदी अधिक मत पड़े। रविवार को कपकोट नगर पंचायत के 3208 मतदाताओं में से 2354 ने मताधिकार का प्रयोग किया। 1615 महिला मतदाता में से 1277 जबकि 1593 पुरुष मतदाता में से 1077 ने वोट डाले। पिछले चुनाव में 65.67 फीसदी मतदान हुआ था। इसे क्षेत्र में मतदान को लेकर जागरूकता बढ़ने का असर माना जा रहा है।

इनसेट
कपकोट। नगर पंचायत कपकोट में बंपर मतदान किसके लिए फायदेमंद रहेगा यह तो परिणाम से ही पता चलेगा। लेकिन अधिक मतदान से प्रशासन के चेहरा खिला हुआ है। प्रशासन इसे मतदाताओं में आई जागरूकता व समय समय पर चलाए गए अभियान से जोड़कर देख रहा है। मंडलखेत वार्ड में सर्वाधिक 77.85 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि खीरगंगा वार्ड में न्यूनतम 68.19 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन


वार्ड -कुल मतदाता -मत पड़े
मंडलखेत- 298 232
कपकोट बाजार- 440 334
शिवालय- 439 329
भराड़ी- 594 464
ऐठाण- 666 465
पालीडुंगरा- 378 282
खीरगंगा- 393 268 मतदान की टाइम लाइन

कपकोट नगर पंचायत में मतदान की स्थिति

समय 10 बजे - 12 बजे - दो बजे - चार बजे - मतदान समाप्ति तक
मतदान प्रतिशत 16.45 - 37.46 - 57.17 - 71.17 - 73.38
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed