फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   कमेड़ीदेवी के अस्पताल में बीपी नापने की मशीन खराब

कमेड़ीदेवी के अस्पताल में बीपी नापने की मशीन खराब

Sun, 12 Aug 2018 12:06 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
कमेड़ीदेवी के अस्पताल में बीपी नापने की मशीन खराब

विज्ञापन
बागेश्वर। राजकीय स्वास्थ्य केंद्र कमेड़ीदेवी में डाक्टर नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को उपचार के लिए 40 किमी दूर जिला अस्पताल आना पड़ रहा है। अस्पताल में बीपी नापने की मशीन लंबे समय से खराब पड़ी है। अस्पताल में रोगियों को इंजेक्शन लगाने के लिए सिरिंज समेत अन्य सामग्री का अभाव बना हुआ है। लोगों ने लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की है। उन्होंने समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि कमेड़ीदेवी के अस्पताल मेें लंबे समय से डाक्टर नहीं है। रोगियों को साधारण से रोगों के उपचार के लिए यहां से 40 किमी दूर जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ रही है। इसमें उनका काफी समय और धन बर्बाद हो रहा है। रोगियों को ब्लड प्रेशर नापने की मशीन तक लंबे समय से खराब पड़ी है। अस्पताल में रोगियों को इंजेक्शन लगाने के लिए सिरिंज, रुई, कॉटन ब्लीचिंग पाउडर और फिनायल तक नहीं है। सामाजिक कार्यकर्ता ख्याली दत्त जोशी, महेश चंद्र, जोगा सिंह, रमेश राम आदि ने बताया कि अस्पताल की समस्याओं के समाधान के लिए कई बार मांग कर दी गई है लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होने पर क्षेत्र के लोगों के सहयोग से आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


कोट................
शासन से जिले को शीघ्र ही कुछ और डाक्टर मिलने वाले हैं। इसमें से एक डाक्टर को कमेड़ीदेवी भेजा जाएगा। सोमवार तक अस्पताल को बीपी नापने की मशीन उपलब्ध करा दी जाएगी। अस्पताल में अन्य जो भी सामान नहीं है फार्मेसिस्ट मांग पत्र के अनुसार औषधि भंडार गृह से ले जा सकते हैं। दवाइयों और और अन्य सामान की कोई कमी नहीं है। - डॉ. जेसी मंडल मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed