{"_id":"5b65ed5b4f1c1b9c3e8b5102","slug":"61533406555-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल भी नहीं टिका यात्री शेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल भी नहीं टिका यात्री शेड
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। पिंडारी सड़क के कपकोट पुल तिराहे पर बने यात्री शेड के कमरे का लिंटर एक महीना भी नहीं टिक सका। लिंटर के क्षतिग्रस्त होने से लोगों के नीचे गिरने का खतरा बना है। जानकारी के अनुसार गत वर्ष ब्लाक से राज्य वित्त निधि से सरयू पुल तिराहे पर यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण किया गया था। निर्माण का स्तर घटिया होने के कारण कमरे का लिंटर क्षतिग्रस्त हो गया है। लिंटर टूटने से अब यात्री धूप और बारिश से बचने के लिए शेड के अंदर नहीं बैठ पा रहे हैं। क्षेत्र के लोगों और टैक्सी चालकों और मालिकों ने लिंटर का शीघ्र पुनर्निर्माण करने की मांग की है।