{"_id":"5b3bc1c44f1c1b91288b46be","slug":"61530642884-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्यालडोबा गांव की समस्याएं हल नहीं तो आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्यालडोबा गांव की समस्याएं हल नहीं तो आंदोलन
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। आंबेडकर गांव स्यालडोबा का विकास नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है। दफौट संघर्ष समिति ने जिलाधिकारी से गांव को सड़क से जोड़ने और अन्य लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की है। उन्होंने समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। पत्र में समिति ने कहा कि आंबेडकर गांव के नाम से ग्रामीणों के साथ छलावा हुआ है। आजादी का लंबा अंतराल बीतने के बाद भी गांव को यातायात की सुविधा भी नहीं है। आठ किमी की पदयात्रा करके गाड़ी पकड़नी पड़ रही है। सड़क के बगैर अधिकारी और कर्मचारी भी गांव आने से कतराते हैं। जिससे विकास योजनाओं की जानकारी तक नहीं मिल पाती हैं। विकास के नाम पर यहां पगडंडियां भी ढंग की नहीं बनी हैं। समिति ने डीएम से समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की है। मांग करनेेेे वालों में अध्यक्ष रमेश पांडे, मनोज तिवारी, पूरन चंद्र पांडे और विपिन पांडे आदि शामिल हैं।