फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   जिले में बनेंगे 110 होम स्टे आवास

जिले में बनेंगे 110 होम स्टे आवास

Tue, 26 Jun 2018 11:56 PM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
जिले में बनेंगे 110 होम स्टे आवास
बागेश्वर। जिले में 110 होम स्टे विकसित किए जाएंगे। इनमें पर्यटकों को जरूरी बुनियादी सुविधाएं मुहैया होंगी। पर्यटक कुमाऊंनी व्यंजनों का लुत्फ उठाने के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए स्थानीय संस्कृति का दीदार भी कर सकेंगे।
विज्ञापन


दीनदयाल उपाध्याय पर्यटन विकास योजना में जिले को इस वित्तीय वर्ष 110 होम स्टे आवास विकसित करने का लक्ष्य मिला है। इसके तहत जिले के तीनों विकास खंडों में होम स्टे के लिए आवास विकसित किए जाएंगे। इस योजना के तहत पारंपरिक शैली में बने भवनों को वरीयता दी जाएगी। एससी-एसटी, ओबीसी, दिव्यांग और भूतपूर्व सैनिकों को योजना में आरक्षण का लाभ मिलेगा। होम स्टे योजना से लाभार्थियों को घर बैठे आजीविका का साधन मिलेगा। प्रशासन को उम्मीद है कि इससे पलायन की रफ्तार पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन


इन स्थानों पर बनेंगे होम स्टे -
कपकोट ब्लॉक - पिंडारी ग्लेशियर, नामिक ग्लेशियर, शामा, लीती, गोगिना, लोहाखेत, बाछम, झूनी, खलझूनी, भनार, खड़लेख
बागेश्वर ब्लॉक - कांडा, धरमघर, विजयपुर
गरुड़ ब्लॉक - कौसानी, टी स्टेट

होम स्टे विकास की कवायद शुरू
जिले को लक्ष्य मिलने के साथ ही होम स्टे विकसित करने की कवायद शुरू हो गई है। इसके तहत सबसे पहले लाभार्थियों का पंजीकरण किया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक क्षेत्रवासियों को पर्यटन विभाग में पंजीकरण कराना होगा। डीएम ने मंगलवार को संबंधित अधिकारियों, पर्यटन कारोबारियों, ग्रामीण जन प्रतिनिधियों की बैठक में योजना पर चर्चा की। उन्होंने जिले की हर ग्राम पंचायत में खुली बैठक कर योजना की जानकारी देने, पंजीकरण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed