फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   अल्टो पर मलबा गिरा, दो वृद्धाएं घायल

अल्टो पर मलबा गिरा, दो वृद्धाएं घायल

Wed, 06 Jun 2018 12:45 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
अल्टो पर मलबा गिरा, दो वृद्धाएं घायल
बागेश्वर। दो वृद्ध महिलाओं को इलाज के लिए मुख्यालय लेकर आ रही ऑल्टो कार पर बाबे बैंड के पास मलबा गिर गया। दुर्घटना में दोनों वृद्धाएं चोटिल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सवारियों के समय से बाहर निकलने से बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह ऑल्टो यूके 02/1492 तलाई से बागेश्वर आ रही थी। कार में चालक कंसात निवासी धन सिंह के साथ ही तलाई निवासी हिमुली देवी (65), खिमुली देवी (75) और भूपेंद्र सिंह सवार थे। दोनों वृद्ध महिलाओं को पिछले दिन कुत्ते ने काट लिया था।
विज्ञापन


निर्माणाीधीन सौंग-सूपी मोटर मार्ग पर बाबे बैंड के पास पहुंचते ही कार पर बोल्डर और मलबा गिरने लगा। इस बीच चालक धन सिंह, भूपेंद्र सिंह सूझबूझ दिखाते हुए कार से बाहर निकल आए। वह वृद्धाओं को बाहर निकाल रहे थे तभी कार पर पहाड़ी से भारी मलबा, बोल्डर गिर पड़ा। इसकी चपेट में आकर दोनों वृद्धाएं चोटिल हो गई। चिकित्सक ने बताया कि घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलबा आने से बंद हुआ मार्ग
निर्माणाधीन सौंग-सूपी मार्ग पर आए मलबे से यातायात बाधित हो गया। दोनों ओर आवाजाही कर रहे दर्जनों वाहन फंस गए। मार्ग पर सात घंटे से अधिक आवाजाही बाधित रही। इससे यात्रियों को परेशानी और फजीहत उठानी पड़ी।


बाद में जेसीबी से मलबा हटाकर यातायात सुचारु किया गया। ग्राम प्रधान सूपी यशपाल टाकुली, शांति आर्या रिखाड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता चंचल राम ने निर्माणाधीन मार्ग पर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र से जल्द से जल्द मलबा हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed