{"_id":"5af885664f1c1be1408b4f95","slug":"61526236518-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं वाहन के लिए लंबा इंतजार, कहीं सीट के लिए धक्कामुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं वाहन के लिए लंबा इंतजार, कहीं सीट के लिए धक्कामुक्की
Updated Mon, 14 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बसों और टैक्सियों के बारातों में बुक होने से विभिन्न रूटों में वाहनों की कमी बनी हुई है। वाहनों की कमी के कारण रविवार को यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। वहीं वाहन के आने पर लोग सीट के लिए धक्कामुक्की करने लगे।
बागेश्वर जिले की यातायात व्यवस्था केमू की बसों और टैक्सियों पर निर्भर है। अधिकांश बसें और टैक्सियां बारातों की बुकिंग पर चल रही हैं। शादियों के सीजन में यात्रियों की भीड़भाड़ बढ़ने और वाहनों की कमी के कारण लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को भी यही हालात रहे। स्टेशनों में यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। लोग सीट के लिए धक्कामुक्की करते हुए बसों में चढ़ते नजर आए। मैदानी क्षेत्रों के लिए यात्रियों को आसानी से वाहन मिल गए। जबकि लोकल रूटों में वाहनों की कमी के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। इधर केएमओयू के प्रबंधक धरणीधर जोशी ने बताया कि बारातों का सीजन समाप्त हो गया है। रविवार को सभी बसें अपने रूटों में संचालित हुई हैं। सोमवार से स्थिति सामान्य हो जाएगी।