{"_id":"5ae35c6f4f1c1b87648b487c","slug":"61524849775-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओले गिरने से कमेड़ीदेवी क्षेत्र में पॉलीहाउस क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओले गिरने से कमेड़ीदेवी क्षेत्र में पॉलीहाउस क्षतिग्रस्त
Updated Fri, 27 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर/कपकोट। शुक्रवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। सुबह मौसम साफ था। दिन में तेज धूप खिली रही। दोपहर दो बजे से एकाएक आसमान बादलों से घिर गया। काले बादल छाते ही दिन में अंधेरा सा छा गया। इस दौरान तेज चमक व गरज के साथ बारिश हुई।
कपकोट तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में ओले गिरे। कमेड़ीदेवी क्षेत्र के जाखनी, मजगांव, शेरी, भंतोला, महरूड़ी आदि क्षेत्रों में बेमौसमी सब्जी उत्पादन के लिए लगाए गए पॉलीहाउस क्षतिग्रस्त हो गए। गेहूं और अन्य फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य जोगा सिंह मेहता ने क्षति का आंकलन कर जल्द मुआवजा देने की मांग की है।
इधर ओलावृष्टि और बारिश से तापमान में गिरावट महसूस की गई। घाटी वाले क्षेत्रों में मौसम खुशनुमा बना हुआ है। हालांकि फसलों को समेट रहे किसान मौसम के मिजाज से परेशान हैं। उत्तराखंड मौसम विभाग ने 28, 29, 30 अप्रैल और एक मई को तेज गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।