{"_id":"5adcc5d64f1c1b330a8b5faf","slug":"61524418006-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कनेक्शन बंद करने के बाद सुचारु हुआ जखेड़ा पेयजल योजना का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कनेक्शन बंद करने के बाद सुचारु हुआ जखेड़ा पेयजल योजना का पानी
Updated Sun, 22 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जखेड़ा पेयजल योजना में पानी सुचारु हो गया है। लोगों की ओर से अवैध कनेक्शन लेने के कारण इस योजना का पानी मुख्य टैंक तक नहीं पहुंच पा रहा था। आठवें दिन शनिवार को देर शाम टैंक से जलापूर्ति सुचारु हुई। योजना से जल आपूर्ति सुचारु होने के बाद लोगों ने राहत महसूस की है।
नगर के कठायतबाड़ा सहित विभिन्न हिस्सों में जखेड़ा पेयजल योजना से आपूर्ति होती है। छह से आठ इंच की 22 किलोमीटर लंबी इस योजना से नौ दिन पहले आपूर्ति ठप हो गई थी। जल स्रोत से पानी सुचारु होने के बावजूद मुख्य टैंक तक नहीं पहुंचने पर जल संस्थान की ओर से कचरा फंसे होने की आशंका को देखते हुए पाइप खोले गए लेकिन सफलता नहीं मिली।
19 अप्रैल को निरीक्षण के दौरान आरे गांव के पास मेन पाइप लाइन से अवैध रूप से लिए गए कनेक्शन मिले। मार्ग में ही मेन लाइन से कनेक्शन लेने के कारण पानी मुख्य टैंक तक नहीं पहुंच पा रहा था।
विज्ञापन
जल संस्थान के जेई दीनदयाल ने बताया कि इन कनेक्शनों को हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि अवैध कनेक्शनों के कारण पानी का फोर्स समाप्त होने से मुख्य टैंक तक नहीं पहुंच पा रहा था। अवैध कनेक्शन हटाने के बाद पानी की आपूर्ति सुचारु हो गई है। उन्होंने बताया कि अभी कुछ और कनेक्शन अवैध रूप से लिए गए हैं जिन्हें हटाने की कार्रवाई की जा रही है।