{"_id":"5a6dfd9f4f1c1b7f268b6e36","slug":"61517157791-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांडा को अलग ब्लॉक बनाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांडा को अलग ब्लॉक बनाओ
Updated Sun, 28 Jan 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। कांडा क्षेत्र के लोगों ने कपकोट विधायक बलवंत भौर्याल के माध्यम से जिले के प्रभारी मंत्री प्रकाश पंत को कांडा को अलग ब्लॉक बनाने समेत सात सूत्री मांग पत्र दिया है। उन्होंने मंत्री से क्षेत्र की लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की है।
नारायणगूंठ की प्रधान सविता नगरकोटी के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री को दिए पत्र में क्षेत्र में पेयजल समस्या दूर करने के लिए ट्यूबवेल स्थापित करने, पूर्व में स्वीकृत नर्सिंग कॉलेज की कक्षाएं इसी सत्र से संचालित करने, एसबीआई की स्थानीय शाखा में स्टाफ की तैनाती करने, एक और राष्ट्रीयकृत बैंक की स्थापना करने, खेल स्टेडियम का निर्माण कराने और राजकीय महाविद्यालय में बीएससी और एनसीसी की कक्षाएं शीघ्र संचालित करने की मांग की है।
ज्ञापन देने वालों में कांडे कन्याल के प्रधान, बंशीधर कांडपाल, सुंदर गढ़िया, बीरेंद्र नगरकोटी, आलम मेहरा, धाम सिंह, अशोक पांडे, जितेंद्र वर्मा आदि थे।