{"_id":"65e60fd3dd646ca64b0797f8","slug":"60-villages-had-black-out-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-104786-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: दुगनाकुरी, कपकोट के 60 गांवों में रात भर गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: दुगनाकुरी, कपकोट के 60 गांवों में रात भर गुल रही बिजली
Mon, 04 Mar 2024 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 04 Mar 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में बारिश और बर्फबारी का असर बिजली आपूर्ति पर भी पड़ा। कपकोट और दुगनाकुरी तहसील के करीब 60 गांवों में बिजली गुल रही। बिजली गुल होने से क्षेत्र की करीब 20 हजार की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा।
कपकोट के कर्मी क्षेत्र की बिजली लाइन पर रविवार की शाम को पेड़ गिरने से क्षेत्र के 20 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। पूरी रात क्षेत्र की बिजली गुल रही। सोमवार को सुबह से विभाग कर्मचारियों ने लाइन की मरम्मत शुरू की। पूरा दिन लाइन की मरम्मत का काम चलता रहा और शाम को आपूर्ति बहाल हो सकी। वहीं विजयपुर से दुग नाकुरी क्षेत्र को जोड़ने वाली मुख्य लाइन पर भी पेड़ गिरने से 40 से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई। इधर, यूपीसीएल के एसडीओ एसएस भंडारी ने बताया कि दुग नाकुरी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे तक बहाल हो गई थी। कपकोट के गांवों की बिजली आपूर्ति भी शाम पांच बजे तक बहाल कर दी गई थी।