फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   58 inter college principals and 25 high school principals without

Bageshwar News: 58 इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य और 25 हाईस्कूल प्रधानाध्यापक विहीन

Thu, 27 Apr 2023 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 27 Apr 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
58 inter college principals and 25 high school principals without
बागेश्वर। सरकारी शिक्षा को बेहतर करने के चाहे लाख दावे किए जाते हों लेकिन वास्तविक स्थिति कुछ और ही कहानी बयां करती है। जिले के 58 इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्यों के पद रिक्त चल रहे हैं जबकि 25 हाईस्कूलों में भी प्रधानाध्यापक के पद रिक्त चल रहे हैं। नया शिक्षा सत्र शुरू हो गया है लेकिन विद्यालयों के हालात नहीं बदल सके हैं।
विज्ञापन

जिले में 61 इंटर कॉलेज हैं। इनमें से राबाइंका बागेश्वर, राइंका मंडलसेरा और राइंका रवाईखाल में ही पूूर्णकालिक प्रधानाचार्य तैनात हैं। अन्य इंटर कॉलेज प्रभारियों के भरोसे पर चल रहे हैं। 32 हाईस्कूल के सापेक्ष केवल हाईस्कूल जगथाना, बैसानी, बहुली, कोट फुलवारी, गलई कंधार, सिमार मजकोट और कुलाऊं में ही पूर्णकालिक प्रधानाध्यापक तैनात हैं। वहीं अन्य विद्यालयों की व्यवस्था प्रभारी उठा रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्णकालिक प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक के पास ही आहरण-वितरण का अधिकार होता है। ऐसे में प्रभारियों को स्कूल खर्च के बिल पास करवाने, वेतन निकलवाने आदि के लिए आहरण-वितरण अधिकारी के पास जाना पड़ता है। वहीं एक प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक के पास कई विद्यालयों के आहरण-वितरण की जिम्मेदारी आने से उनकी दिक्कत भी बढ़ जाती है। प्रधानाचार्य का प्रभार होने के चलते विद्यालय में एक शिक्षक की कमी हमेशा बनी रहती है जिसका असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल से एक प्रधानाचार्य, तीन प्रधानाध्यापक हो गए कम
बागेश्वर। जिले में पिछले साल तक चार पूर्णकालिक प्रधानाचार्य थे लेकिन राइंका बागेश्वर के प्रधानाचार्य के सेवानिवृत होने के बाद संख्या घटकर तीन रह गई है। वहीं हाईस्कूलों में 10 पूर्णकालिक प्रधानाध्यापक थे। इनमें तीन के सेवानिवृत होने के बाद यहां भी तीन पद रिक्त हो गए हैं। आने वाले महीने में हाईस्कूल कुलाऊं के प्रधानाध्यापक भी सेवानिवृत होने वाले हैं जिसके बाद एक और विद्यालय प्रधानाध्यापक विहीन हो जाएगा। संवाद

जिले के विद्यालयों में प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापकों के अधिकांश पद रिक्त हैं। रिक्त पदों की सूचना शासन को भेजी गई है। शासन स्तर से ही रिक्त पदों के सापेक्ष नियुक्ति की जाएगी। - जीएस सौन, सीईओ, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed