{"_id":"5c2bac5bbdec2256bf2a51e3","slug":"51546366043-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थर्टी फर्स्ट की रात जमकर थिरके सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थर्टी फर्स्ट की रात जमकर थिरके सैलानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौसानी। थर्टी फर्स्ट की रात कौसानी सहित विभिन्न पर्यटन स्थलों पर लोगों के कदम जमकर थिरके। वहीं मंगलवार को लोगों ने मंदिरों में पूजा अर्चना कर नववर्ष की शुरूआत की।
कौसानी के एक लॉज में आयोजित कार्यक्रम के तहत बच्चों की प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में अव्वल आए बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के आयोजक थ्रीस कपूर ने बताया कि थर्टी फर्स्ट और नववर्ष के अवसर पर बड़ी संख्या में सैलानी कौसानी में जुटे।
बागेश्वर के खर्कटम्टा निवासी सुधीर कुमार ने संगीत से सैलानियों का मनोरंजन किया। इधर बागेश्वर में भी विभिन्न स्थानों में लोगों ने पार्टियों का आयोजन कर थर्टी फर्स्ट मनाया। बागनाथ मंदिर, कालिका मंदिर, चंडिका और नीलेश्वर आदि मंदिरों में सुबह पूजा अर्चना करने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
पर्यटकों ने अनाशक्ति आश्रम से देखा सूर्योदय
गरुड़ (बागेश्वर)। नव वर्ष पर कोट भ्रामरी मंदिर सहित स्थानीय मंदिरों में लोगों ने पूजा अर्चना की। कौसानी पहुंचे पर्यटकों ने अनाशक्ति आश्रम कौसानी से सूर्योदय का दृश्य देखा। बैजनाथ धाम, नरसिंह मंदिर, चक्रवृतेश्वर, प्रकटेश्वर, कार्तिकेश्वर, राधा कृष्ण मंदिर कौसानी, कपिलेश्वर, दिव्येयवरी मंदिर में नव वर्ष पर लोगों ने पूजा अर्चना की।