फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   पूर्व पालिकाध्यक्ष समेत पांच लोगों को हार के लिए जिम्मेदार बताया

पूर्व पालिकाध्यक्ष समेत पांच लोगों को हार के लिए जिम्मेदार बताया

Fri, 14 Dec 2018 10:41 PM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
पूर्व पालिकाध्यक्ष समेत पांच लोगों को हार के लिए जिम्मेदार बताया

विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर नगर पालिका के अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे कुंदन परिहार ने चुनाव में मिली हार के लिए एक पूर्व पालिकाध्यक्ष समेत पांच लोगों जिम्मेदार बताया है। उन्होंने जिलाध्यक्ष को पत्र सौंपकर इनका निष्कासन करने की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि नगर निकाय चुनाव में बागेश्वर नगर पालिका और कपकोट नगर पंचायत चुनावों में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। दोनों ही सीटों पर हार के जो प्रारंभिक कारण सामने आए थे उनमें भितरघात व क्रास वोटिंग को जिम्मेदार माना गया था। पार्टी हाईकमान द्वारा पार्टी प्रत्याशियों से भितरघात करने वाले कार्यकर्ताओं के नाम चिह्नित करते हुए जिलाध्यक्ष को सौंपने को कहा गया था।
विज्ञापन


बागेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी कुंदन परिहार ने जिलाध्यक्ष को पत्र देकर हार के लिए पांच लोगों को जिम्मेदार बताया है। जिलाध्यक्ष से इनके निष्कासन की मांग की है। इनमें एक पूर्व पालिकाध्यक्ष सहित चार कद्दावर नेताओं के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट-
निकाय चुनाव में पार्टी के खिलाफ कार्य करने वाले पूर्व पालिकाध्यक्ष सहित पांच नेताओं के नाम मैंने जिलाध्यक्ष को सौंप दिए हैं। ऐसे कार्यकर्ताओं के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई की मांग की गई है। भितरघात करने वालों को बाहर का रास्ता दिखाकर सख्त संदेश देना चाहिए।

- कुंदन परिहार, अध्यक्ष प्रत्याशी
इंसेट-
पार्टी प्रत्याशी द्वारा भितरघात करने वालों के नाम देना एक प्रक्रिया है। दोनों ही सीटों पर हार की समीक्षा की जानी है। समीक्षा बैठक में ही उन सभी नामों पर चर्चा होगी जो प्रत्याशियों द्वारा दिए गए हैं। साथ ही प्रमाण भी मांगे जाएंगे।
- शेर सिंह गढ़िया, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed