फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   अंतरराष्ट्रीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ

अंतरराष्ट्रीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ

Sun, 16 Sep 2018 11:36 PM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ

विज्ञापन
कौसानी (बागेश्वर)। पर्यटन पर्व के उपलक्ष्य में फोटोग्राफी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कौसानी में पर्यटन को बढ़ावा देना इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य रहा। आयोजन में अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त थ्रीश कपूर, अनूप साह समेत तमाम फोटोग्राफर के चित्र आकर्षण का केंद्र रहे।


रविवार को विधायक चंदन रामदास ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उम्मीद जताई की प्रदर्शनी के माध्यम से कौसानी में पर्यटन के प्रति लोग प्रेरित होंगे। उन्होंने पर्यटन विकास के लिए जल्द ही हैलीपैड निर्माण का भी भरोसा दिया। प्रदर्शनी में अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफर थ्रीश कपूर, अनूप साह, कुंवर सुखदेव, अनिल विशाल सिंह, जयमित्र बिष्ट आदि के फोटो चित्र प्रदर्शित किए गए। दर्शकों ने इन चित्रों को खूब सराहा। पर्यटन अधिकारी ने बताया कि 25 सितंबर तक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस दौरान जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चंद्र, प्रमिला चटर्जी, ग्राम प्रधान रवींद्र नेगी, आनंद जोशी, प्रेमा जोशी, बलवंत सिंह, राहुल नौटियाल, विजय पांडेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed