फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   कपकोट में पीने के पानी को मचा हाकाकार

कपकोट में पीने के पानी को मचा हाकाकार

Fri, 13 Jul 2018 12:09 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
कपकोट में पीने के पानी को मचा हाकाकार
कपकोट (बागेश्वर)। मंगलवार को हुई भीषण बारिश से नगर पंपिंग योजना और ग्रामीण लाइन के पाइप कपकोट-दूणी सड़क के छेपड़ाभ्योव के समीप भूस्खलन के चपेट में आ गए थे। तहसील मुख्यालय के मल्ली बाजार के हैंडपंप से गंदा पानी निकल रहा है। कपकोट बैंड बाजार, मंडलखेत, मध्य बाजार और शिवालय के हैंडपंपों पर पानी खींचने वालों का देर शाम तक पानी खींचने वालों की भीड़ लग जा रही है।
विज्ञापन


नगर पंचायत ने कपकोट, पुल बाजार, भराड़ी, शांति नगर, हिचौड़ी और ब्लाक क्षेत्र में पानी के वितरण के लिए टेंकर लगा रखा है। टेंकर के सड़क तक ही सीमित रहने से वहां लोगों की समस्या बढ़ गई है। उधर भनगढ़-ऐठाण, बेलंग-चखतरी, गोलना, बघेली-असों,पोलिंग, उत्तरौड़ा, फरसाली, लीती आदि गांवों की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई हैं। लाइनों को ठीक नहीं कराने से लोगों को कई दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। ग्रामीणों ने जल संस्थान से लाइनों को शीघ्र दुरुस्त कराने की मांग की है। ऐसा न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


कठायतबाड़ा में भी गहराया पेयजल संकट
बागेश्वर। उफनाई सरयू से कठायतबाड़ा पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे योजना से आपूर्ति ठप है। पेयजल योजना पर निर्भर दो हजार से अधिक आबादी को पिछले चार दिनों से पानी नहीं मिला है। इससे पहले जल संस्थान रोस्टर के आधार पर एक दिन छोड़कर आपूर्ति कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे क्षेत्र में पेयजल समस्या गहरा गई है। लोग प्राकृतिक स्रोतों से पानी ढोकर प्यास बुझा रहे हैं लेकिन पानी पर निर्भर अन्य काम चौपट हो गए हैं। ईई नंद किशोर का कहना है कि बारिश से योजना को क्षति पहुंची है। योजना की मरम्मत का काम चल रहा है। प्रभावित क्षेत्र में मांग के मुताबिक टैंकरों से वैकल्पिक आपूर्ति की जा रही है।

चार दिन बाद भी ध्वस्त योजना की सुध नहीं
कपकोट। मुख्यालय के भयूं में बारिश से पेयजल लाइन टूटने से समस्या गहरा गई है। क्षेत्र के 150 परिवारों के सामने पानी का संकट खड़ा है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से आपूर्ति जल्द बहाल करने की मांग की है। बृहस्पतिवार को क्षेत्रवासियों ने पानी की मांग को लेकर एसडीएम को घेर लिया।


कहा कि चार दिन बाद भी विभाग ने ध्वस्त योजना की सुध नहीं ली है। उन्होंने कार्यदायी संस्था पर लापरवाही का आरोप लगाया। इस दौरान भूपाल सिंह, सुंदर पपोला, नंदन गढ़िया, चंदन सिंह, धनपाल सिंह, हुकुम सिंह, जमन सिंह, जय सिंह, भागीरथी, ममता, कांति देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed