{"_id":"5b3535c04f1c1b603c8b5f79","slug":"51530213824-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण से करिअर बनाने में रामबाण साबित होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण से करिअर बनाने में रामबाण साबित होगा
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। राज्य नगरीय विकास अभिकरण सूडा, दीन दयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी विकास आजीविका और ओरयिन सिक्योरिटी सॉल्यूशन नई दिल्ली की ओर से यहां आयोजित बेरोजगारों का छह महीने का प्रशिक्षण का समापन हो गया है। मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के अधिशासी अभियंता राजदेव जायसी ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। सिटी मैनेजर उर्मिला बिष्ट ने अभ्यर्थियों की सफलता की कामना की। सेंटर प्रबंधक भुवन फर्स्वाण ने सफल अभ्यर्थियों को प्लेसमेंट के जरिए नौकरी देने की बात कही। कार्यक्रम में यूथ एंड स्टूडेंट फाउंडेशन के अध्यक्ष भुवन सिंह, सचिव रविंद्र टंगड़िया, कोषाध्यक्ष निर्मल परिहार, भूपेश खेतवाल, विक्रम फर्स्वाण और अरुण टंगड़िया आदि थे।