{"_id":"5b3123e64f1c1bf26e8b9fd7","slug":"51529947110-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोथिंग-उच्छात सड़क से एक महीने आया मलबा हटा नहीं,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोथिंग-उच्छात सड़क से एक महीने आया मलबा हटा नहीं,
Updated Mon, 25 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। पोथिंग-उच्छात सड़क में एक महीने पहले आया मलबा नहीं हट नहीं सका है। क्षतिग्रस्त दीवारों का भी पुनर्निर्माण नहीं हो सका है। मलबे के नहीं हटने और दीवारों का पुनर्निर्माण न होने से वाहनों के वाहनों के खाई में गिरने का खतरा बना है। ग्रामीणों ने आरईएस से सड़क हालत शीघ्र सुधारने की मांग की है। पिछले दिनों हुई भारी बारिश से पोथिंग-उच्छात सड़क के भगवती मंदिर से कुछ दूरी पर पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा भर गया था। सड़क की कुछ दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि तब से आरईएस ने सड़क से मलबा हटाने की जहमत नहीं उठाया है। मलबे के नहीं हटने और दीवारों का पुनर्निर्माण न होने वाहनों के आने जाने में कई दिक्कतें हो रही हैं। दुर्घटना की भी आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने आरईएस से सड़क की सेहत शीघ्र सुधारने की मांग की है। मांग करने वालों में भुवन सिंह गढ़िया, मदन गढ़िया, दयाल गढ़िया, सतीश जोशी, संजय जोशी, प्रेम राम, शेर सिंह, जमन सिंह आदि थे।
क्षतिग्रस्त दीवारों का भी न हो सका पुनर्निर्माण
वाहनों के खाई में गिरने की आशंका
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त दीवारों का भी न हो सका पुनर्निर्माण
वाहनों के खाई में गिरने की आशंका