{"_id":"5ae0bd084f1c1b23338b5086","slug":"51524677896-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे रोकने को बिजली विभाग ने शुरू की पेड़ों की लॉपिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे रोकने को बिजली विभाग ने शुरू की पेड़ों की लॉपिंग
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बिजली के तारों को छू रहे पेड़ों की लॉपिंग का काम शुरू हो गया है। ऊर्जा विभाग पूरे जिले में लोगों के लिए खतरा बने पेड़ों की लॉपिंग करेगा।
जिले में कई स्थानों पर पेड़ बिजली की लाइनों को छू रहे हैं। मानसून में हाइटेंशन लाइनों से हरे पेड़ों की टहनियों के चिपके होने से कई बार लोगों के साथ हादसे हो चुके हैं। इसको देखते हुए इस बार ऊर्जा विभाग ने वर्षाकाल शुरू होने से पहले ही पेड़ों की लॉपिंग का कार्य शुरू कर दिया है।
ईई भाष्कर पांडेय ने बताया कि बरसात में पेड़ों से गुजर रही बिजली की लाइनों से हादसा होने का खतरा बना रहता है। इसको देखते हुए खतरा बने हुए पेड़ों की लॉपिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि काफलीगैर क्षेत्र के शीशाखानी और गरुड़ के जौणां क्षेत्र से पेड़ों की लॉपिंग का कार्य शुरू किया गया है।