{"_id":"5a4134394f1c1bc45b8be20f","slug":"51514222649-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुटाई 4.35 लाख की सहयोग निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुटाई 4.35 लाख की सहयोग निधि
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट में सोमवार को भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक हुई। बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी कैलाश शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम कर रही है। उन्होंने बताया कि अब तक विभिन्न मंडलों से 4.35 लाख रुपये की सहयोग निधि जुट चुकी है।
शर्मा ने कहा कि भाजपा का नारा भ्रष्टाचार मुक्त सरकार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोगों के बीच जाकर जनता की समस्याएं सुनने और उनका समाधान करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि स्वावलंबी और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार और संगठन को मजबूत बनाने के लिए आजीवन सहयोग निधि कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया ने बताया कि सहयोग निधि के तहत सभी मंडलों से एक करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें कपकोट ग्रामीण मंडल से 15 लाख और नगर मंडल के लिए पांच लाख, गरुड़ के लिए 15 लाख, खरही मंडल के लिए 10 लाख, कांडा मंडल के लिए10 लाख, बागेश्वर ग्रामीण के लिए 15 और नगर के लिए 10 लाख, दुगनाकुरी के लिए 20 लाख की आजीवन सहयोग निधि जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
बैठक में कपकोट के विधायक बलवंत भौर्याल, बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास, जिला महामंत्री शिव सिंह, सुरेश कांडपाल, कुंदन सिंह परिहार, विक्रम साही, नीमा धपोला सहित सभी मंडलों से आए पदाधिकारी शामिल थे।