{"_id":"59ef6d104f1c1baf678b74b5","slug":"51508863248-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भनार के बंज्यैण मंदिर में मेले की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भनार के बंज्यैण मंदिर में मेले की तैयारियां शुरू
Updated Tue, 24 Oct 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। ग्राम पंचायत भनार स्थित श्री श्री 1008 बंज्यैण मंदिर में दो नवंबर को लगने वाले चर्तुदशी मेले की तैयारी तेजी से चल रही हैं। मंदिर में रंग-रोगन का काम शुरू हो गया है। मेले का शुभारंभ पूर्व सीएम और नैनीताल के सांसद भगत सिंह कोश्यारी करेंगे।
श्री श्री 1008 बंज्यैण देवता के मंदिर में दो नवंबर को अपराह्न सनगाड़ गांव से श्रद्धालु श्री श्री 1008 नौलिंग देवता के डंगरिए को ढोल नगाड़ों के साथ मंदिर में लाएंगे जबकि रात्रि में जागरण होगा। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रेम सिंह कोरंगा और ग्राम प्रधान पार्वती देवी ने बताया मेले का उद्घाटन पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक बलवंत भौर्याल करेंगे।
तीन नवंबर को शिखर पर्वत स्थित श्री श्री 1008 मूल नारायण भगवान के मंदिर में मेला लगेेगा, वहां भी स्वच्छता अभियान तेजी से चल रहा है। उन्होंने लोगों से मेलों को भव्य और आकर्षक बनाने में सहयोग देने की अपील की है।