{"_id":"5965065f4f1c1b72268b4582","slug":"51499792991-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खर्ककानातोली में 10 दिनों से फुंका है ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खर्ककानातोली में 10 दिनों से फुंका है ट्रांसफार्मर
Updated Tue, 11 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट/बागेश्वर। विकास खंड कपकोट के खर्ककानातोली गांव में लगा ट्रांसफर पिछले 10 दिनों से खराब पड़ा है। उधर, कांडा तहसील के टकनार गांव में बिजली की मेन लाइन में आए फाल्ट से गांव में चार दिन से आपूर्ति बाधित है। शाम होते ही तेंदुए के गांव में धमकने का खतरा अलग से सता रहा है।
खर्ककानातोली के ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब हुए 10 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक विभाग ने इसे सही कराने या बदलने के लिए कोई कार्यवाही नहीं की है। उधर, टकनार के पूर्व ग्राम प्रधान लाल सिंह महरा ने बताया कि फाल्ट आने से चार दिनों से गांव में अंधेरा है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विजयपुर स्थित बिजली घर में सूचना दे दी थी, लेकिन अब तक फाल्ट को ठीक नहीं किया गया है। मामले में यूपीसीएल के ईई भाष्कर पांडे ने कहा कि संबंधित जेटीओ से जानकारी लेकर शीघ्र समस्याओं का समाधान करवा दिया जाएगा।