{"_id":"67fab874b6ebd6b804080c84","slug":"5000-people-demands-water-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-114766-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: 12 ग्राम पंचायतों में 5000 लोग पानी के लिए तरस गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: 12 ग्राम पंचायतों में 5000 लोग पानी के लिए तरस गए
Sun, 13 Apr 2025 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
काफलीगैर (बागेश्वर)। धूराफाट क्षेत्र के 12 ग्राम पंचायतों में पेयजल संकट गहरा गया है। पांच हजार से अधिक की आबादी की प्यास बुझाने वाली बौड़ी-धूराफाट पेयजल योजना का ट्रांसफार्मर फुंकने से आपूर्ति बाधित है।
लोगों को प्राकृतिक स्रोत और हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है। कुछ जगहों पर धारे से बूंद-बूंद टपकते पानी को भरने के लिए लाइन लगाकर इंतजार करना पड़ रहा है।
सरयू नदी से बनी करीब 14 किमी पंपिंग पेयजल योजना के संचालन के लिए तिलानी नामक जगह में अलग ट्रांसफार्मर लगाया गया है। शुक्रवार को मौसम खराब होने पर ट्रांसफार्मर फुंक गया, जिसके बाद से क्षेत्र में पीने के पानी की आपूर्ति ठप हो गई थी।
विज्ञापन
असों, केसरौली, घटगाड़, बोहाला, रैखोली, एरियागाड़ समेत क्षेत्र के सभी गांवों क लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण मोहन सिंह मेहता, अमन असवाल, सुंदर सिंह, कृष्णा असवाल आदि ने बताया कि गांव के नौले-धारों में लाइन लगानी पड़ रही है।