फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   47 complaints filed at Multipurpose Camp in Bhagarola

भगरतोला में बहुउद्देशीय शिविर में 47 शिकायतें दर्ज

Fri, 11 Aug 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर। Updated Fri, 11 Aug 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
47 complaints filed at Multipurpose Camp in Bhagarola
डीएम बागेश्वर - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 शहीद राम सिंह बोरा राजकीय जूनियर हाइस्कूल भगरतोला में बहुउद्देशीय शिविर में  विभिन्न विभागों से संबंधित 47 शिकायतें दर्ज हुईं। सबसे अधिक शिकायतें बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल से संबंधित रहीं। शिविर में जिला लीड बैंक अधिकारी और बाल विकास अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए दोनों अधिकारियों का स्पष्टीकरण मांगा है। 

डीएम रंजना ने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी जनता की समस्याओं को गंभीरता से लें। शिविर में जिला लीड बैंक अधिकारी और बाल विकास अधिकारी के मौजूद न रहने पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन द्वारा बिजली का नया संयोजन लगाने के दौरान उपभोक्ताओं से बाजार से केबल क्रय करने को बाध्य करने की शिकायत को डीएम ने गंभीरता से लिया। जिजोली के प्रधान महेंद्र प्रताप सिंह, बिमोला के प्रधान हरी राम आदि ने प्रधानों ने कहा कि बिजली विभाग संयोजन का आगणन जमा करते समय भवन स्वामियों से तार के रुपये जमा करता है। लक्ष्मण सिंह परिहार ने हरीनगरी मोटर मार्ग का कार्य धीमी गति से चलने और हरीनगरी में छह माह से बिजली के बिल नहीं मिलने की शिकायत दर्ज कराई। डीएम ने शिविर स्थल पर लगे स्टालों का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक चंदन दास, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट, प्रकाश कोहली, भुवन पाठक, सीएमओ शैलजा भट्ट, एडीएम राहुल गोयल, सीडीओ एसएसएस पांगती, मंगल राणा, भगरतोला के प्रधान चंदन बोरा आदि थे। संचालन समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल ने किया। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed