फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   417 vaccination in Bageshwar

बागेश्वर में 417 का हुआ टीकाकरण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
417 vaccination in Bageshwar
बागेश्वर में कोरोना टीकाकरण कराते नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए दूसरे चरण के तीसरे दिन बागेश्वर में 417 अधिकारियों और कर्मचारियों का टीकाकरण हुआ। नगरपालिका परिषद, तहसील परिसर, सीएचसी कपकोट, कांडा, बैजनाथ में बने टीकाकरण केंद्रों में टीके लगाने का कार्य किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी विनीत कुमार के निर्देशन में दूसरे चरण का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा रहा है। दूसरे चरण में अग्रिम पंक्ति में काम कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों को टीके लगाए जा रहे हैं। बुधवार को नगर पालिका परिषद में बने टीकाकरण केंद्र में 140 लोगों की सूची में से 132 लोगों का पंजीकरण हुआ। इसमें 125 कर्मियों का टीकाकरण किया गया। तहसील परिसर के टीकाकरण केंद्र में 131 लोगों की सूची में से 91 लोगों का पंजीकरण हुआ।
विज्ञापन

इसमें 90 कर्मियों को टीके लगाए गए। सीएचसी कपकोट में 90 लोगों की सूची में से 74 लोगों का पंजीकरण हुआ। इसमें 70 लोगो का टीकाकरण किया गया। सीएचसी कांडा में 66 लोगों की सूची में 60 लोगों का पंजीकरण हुआ। यहां 55 लोगों को टीके लगे। सीएचसी बैजनाथ में 97 लोगों की सूची में से 80 लोगों का पंजीकरण हुआ। यहां 77 लोगों का टीकाकरण किया गया। इस प्रकार कुल 524 में से 437 लोगों का पंजीकरण हुआ। कुल 417 अधिकारियों और कर्मचारियों को कोरोना टीका लगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed