{"_id":"5ccf253bbdec22073964e484","slug":"41557079355-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी गांव, द्यांगण में पूरी रात गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी गांव, द्यांगण में पूरी रात गुल रही बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। शहर में गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी और बिजली का भी संकट बढ़ गया है। शनिवार की देर रात भीषण गर्मी में बिजली चले जाने से कई इलाकों में लोगों को रात भर परेशानी हुई।
बिजली की लाइन में फॉल्ट आने से नदी गांव, द्यांगण, खोली समेत चार-पांच गांवों में शनिवार की देर सायं बिजली गुल हो गई। भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति ठप होने पर कई घंटों बाद भी चालू नहीं हुई तो उन्होंने बिजली विभाग को सूचना दी। इस पर थोड़ी देर के लिए बिजली आई लेकिन फिर चली गई। सबसे ज्यादा परेशानी नदीगांव और द्यांगण के लोगों को हुई। ऊर्जा निगम के ईई भास्कर पांडे ने बताया कि लाइन में आई तकनीकी खराबी आने के कारण आपूर्ति बाधित हुई, इसे ठीक कर चालू कर दिया गया है। ब्यूरो