{"_id":"5c7c28a7bdec2273875d69e1","slug":"41551640743-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहादत का राजनैतिक इस्तेमाल कर रही है भाजपा: प्रदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहादत का राजनैतिक इस्तेमाल कर रही है भाजपा: प्रदीप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा है कि देश के वीर सैनिकों की शहादत का भाजपा राजनैतिक इस्तेमाल कर रही है। बीते पांच साल की नाकामी छिपाने के लिए भाजपा झूठे राष्ट्रवाद का सहारा ले रही है।
रविवार को पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता रावल के आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदीप ने कहा कि देश में नोटबंदी व जीएसटी के बाद मची आर्थिक तबाही को छिपाने के लिए मोदी सरकार ने झूठे राष्ट्रवाद का सहारा लिया है। सैनिकों के सम्मान में एक दिन का भी शोक घोषित नहीं किया गया। पुलवामा हमले के वक्त प्रधानमंत्री मोदी कार्बेट पार्क में शूटिंग में व्यस्त थे।
उसके बाद सभा संबोधन में भी उन्होंने घटना का जिक्र तक नहीं किया। कांग्रेस युवाओं को रोजगार, किसान, महिला, गांव व गरीब के मुद्दे पर चुनाव में जाएगी। झूठे राष्ट्रवाद की बजाय जनता को आज रोजी, रोटी की आवश्यकता है, जिसे मोदी सरकार दे नहीं सकी है।
विज्ञापन
कहा, भाजपा भले ही चुनाव में मुखौटा बदल ले लेकिन कांग्रेस अपने विकास, सुरक्षा, रोजगार, किसान के मुद्दे से हटने वाली नहीं है। वार्ता में जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व प्रमुख राजेंद्र टंगड़िया, गीता रावल, भगत रावल, नगर अध्यक्ष धीरज कोरंगा, अंकुर उपाध्याय, सुरेश लाल आदि थे।
आदर्श गांवों का विकास न होना सरकार की विफलता
प्रदीप टम्टा ने कहा कि सांसद आदर्श गांवों का विकास न होना केंद्र व राज्य सरकारों की विफलता है। मैंने बाछम गांव को गोद लिया गया था। अपनी निधि से 10 लाख दिया। लेकिन, केंद्र व राज्य सरकार के अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने से गांव का विकास नहीं हो सका है।